Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पर्यटकों के प्रति संवेदनशीलता से उचित व्यवहार किए जाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के निर्देशन में राज्य में पर्यटकों को विशेषकर महिला पर्यटकों को सम्मानजनक व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने एवं पर्यटकों के प्रति संवेदनशीलता से उचित व्यवहार करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त निदेशक राष्ट्रदीप, उपनिदेशक पर्यटक सहायता बल (टैफ) नारायण बाजिया और प्रशासन व पुलिस के सहयोग से गुरुवार को अल्बर्ट हॉल एवं हवा महल पर गाइड्स व दुकानदारों को जागरूक किया गया। उन्होंने दुकानदारों, फुटकर सामान बेचने वालों एवं गाइड्स को पर्यटकों के साथ शालीनता से व्यवहार करने की सलाह दी।
Awareness campaign launched for proper and sensitive behavior towards tourists in jaipur
अतिरिक्त निदेशक ने अल्बर्ट हॉल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की सहायता के लिए साइन बोर्ड लगाए जाए। इस दौरान पर्यटकों को फीडबैक फॉर्म भी वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि राज्य के पर्यटक स्थलों पर वर्ष 2022 में 236 तथा वर्ष 2023 में 311 बिना लाइसेंस के गाइड का कार्य कर रहे लपकों के खिलाफ पर्यटन एक्ट 2010 की धारा 13(1)(2) में प्रस्तावित कानूनी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार वर्ष 2024 में अब तक (14 फरवरी 2024 तक) 25 लपकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई हैं। जागरूकता के दौरान लपकों एवं टैम्पो ट्रेवलर इत्यादि पर पर्यटकों को परेशान करने की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !