Thursday , 23 July 2026
Breaking News

गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचे जागरूकता का संदेश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राज्यभर में 21 जून से 30 जून तक कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम 22 जून को जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में होगा।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में अभियान की सफलता तथा सबकी भागीदारी के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर पहाडिया ने निर्देश दिए किए अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय रखते हुए पूरी सक्रियता से कार्य करें।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान में कोरोना से बचाव का संदेश गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, मौहल्ले एवं वार्डों में पहुंचे, इसके लिये सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने सम्बंधित अधिकारियों को बैठक में विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम और वार्ड स्तरीय निगरानी समितियों का सक्रिय सहयोग लेने के भी निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की मंशा है कि एक और कोरोना प्रसार को रोकने के लियेे आमजन को निरन्तर सावधान रहने के लिये जागरूक किया जाये, दूसरी ओर कोरोना के प्रति डर को चौकसी में तब्दील कर उसे सामान्य जीवन जीने के लिये प्रेरित किया जाये ताकि आर्थिक गतिविधियॉं पुनः जोर पकड़े तथा राज्य की अर्थव्यवस्था गति पकड़े।
जिला कलेक्टर ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का फोकस आमजन को 2 गज की दूरी, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने और बार-बार हाथ धोने के लिये प्रेरित करना है। इस अभूतपूर्व अभियान को प्रत्येक गांव, ढाणी, वार्ड और मौहल्ले में व्यापक जनभागीदारी से चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के निवासियों के नाम संदेश जारी कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिये अनुरोध किया है।

Awareness message reached village village
जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान की शुरूआत 21 जून को होगी। 22 जून को जिला प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना जागरूकता रथ को रवाना करेंगे तथा प्रचार सामग्री का वितरण करेंगे। चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, हाई रिस्क वाले लोगों की पहचान करने के साथ जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपखंड स्तर पर अभियान के प्रभारी संबंधित उपखंड अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक प्रचार एवं जागरूकता सामग्री पहुंचाई जाएगी। महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद आयुक्त, स्काउट, एनएसएस के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
इसी प्रकार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बसों, टैम्पो, पर प्रचार सामग्री के स्टिकर लगवाएं जाएंगे। इसी प्रकार कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जीएम डीआईसी, आरएम रीको, सहायक श्रम आयुक्त एवं मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यालय/कार्यस्थल यथा राजकीय, निजी, शैक्षणिक संस्था, कारखाने, शॉपिंग मॉल्स, बैंक, शोरूम आदि एवं प्रत्येक दुकानदार द्वारा अपने परिसर के प्रवेश द्वार पर कोरोना से बचाव जागरूकता पोस्टर का आवश्यक रूप से प्रदर्शन किए जाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत प्रचार सामग्री का वितरण, लोगों को जागरूक करने के नवाचार आदि किए जाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा, एसीईएम वर्षा मीना, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पताल के पीएमओ, उप निदेशक आयुर्वेद, विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !