Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को

जयपुर:- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए एक दिवस का प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10ः30 बजे विधानसभा में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।
समापन समारोह सायं 4 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गौरवमय उपस्थिति होगी। देवनानी ने बताया कि प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम, सदन में आचरण तथा संसदीय परम्पराएं विषय पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह विधायकों को जानकारी देंगे।
Awareness program for MLAs on Tuesday in jaipur rajasthan
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल प्रश्नकाल एवं शून्यकाल के बारे बताएंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी संसदीय समितियां एवं उनके कार्यकरण पर विचार व्यक्त करेंगे। राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी संसदीय विशेषाधिकार एवं विधेयक पारण प्रक्रिया पर जानकारी देंगे। विधायी मामलों के विशेषज्ञ चक्षु राय बजट प्रबन्धन एवं कटौती प्रस्ताव, लोकसभा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल संसदीय प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव, विशेष उल्लेख के प्रस्ताव विषय पर नवनिर्वाचित विधायकगणों को जानकारी देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !