नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी ह*त्या मामले में मुंबई पुलिस और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता प्राप्त की है। बाबा सिद्दीकी म*र्डर केस में मुंबई पुलिस और पंजाब पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी ऑफिस (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बारे में एक पोस्ट भी की गई है। इस बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पोस्ट में बताया है कि इस मामले में 15वें आरोपी सुजीत सुशील सिंह को पुलिस ने गिर*फ्तार किया है। डीजीपी ऑफिस की पोस्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मुंबई निवासी सुजीत सुशील सिंह को गिर*फ्तार किया है, जो बाबा सिद्दीकी की हाई प्रोफाइल ह*त्या में वांछित था।
पंजाब पुलिस के अनुसार सुजीत बाबा सिद्दीकी की ह*त्या की साजिश में शामिल में था और उसने तीन दिन पहले ही इस योजना के बारे में नितिन गौतम और एक अन्य अभियुक्त को बताया था। सुजीत ने उनको सहायता भी पहुंचाई। आगे की जांच के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। 12 अक्तूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी गई थी।