Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 94 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

जयपुर: राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तक 94 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि दौसा में सर्वाधिक 21 उम्मीदवारों और सलूम्बर में सबसे कम 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। महाजन ने बताया कि 94 अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत नामांकन-पत्रों की कुल संख्या 118 है, जिनकी संवीक्षा सोमवार 28 अक्टूबर को सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी।
94 candidates filed nomination for 7 assembly constituencies in rajasthan
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान 13 नवम्बर को होगा और मतों की गिनती 23 नवम्बर को की जाएगी। महाजन के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों के साथ प्रस्तुत किए गए शपथ-पत्र आयोग के मोबाइल एप ‘केवाईसी’ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
कोई भी नागरिक और आम मतदाता इन शपथ-पत्रों में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यताओं, चल-अचल सम्पति और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सम्बंधित अभ्यर्थियों को आगामी 31 अक्टूबर से 11 नवम्बर के बीच 3 बार स्थानीय समाचार-पत्रों और समाचार चैनल में प्रकाशित अथवा प्रसारित किए जाने आवश्यक हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !