Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने ह*त्या के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने ह*त्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चेतराम उर्फ चेत्या पुत्र देवीराम और सेतबन्ध उर्फ सेतु पुत्र देवीराम निवासीयान कारोली घाटा बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

बहरावण्डा कलां थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निदेशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बहरावण्डा कलां थाना पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आईपीसी में वांछित आरोपी चेतराम उर्फ चेत्या पुत्र देवीराम और सेतबन्ध उर्फ सेतु पुत्र देवीराम निवासीयान कारोली घाटा, बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को गोठबिहारी रोड खण्डार से दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

 

 

Baharwanda Kalan Sawai Madhopur police station News Udpate 11 June 2024

 

 

उन्होंने बताया कि गत 2 जून 2024 को एक रिपोर्ट कारोली घाटा थाना बहरावण्डा कलां निवासी प्रार्थिया ने इस आशय की पेश की कि हमने हमारा मकान खेत मे बना रखा है।  इसमे मेरे तीन देवर चेतराम, सेतबन्ध, रामभजन भी उसी मकान में रहते हैं। मेरे देवर चेतराम सेतबन्ध दोनों मेरी सास रामकन्या के पास रहते हैं। मेरा देवर रामभजन मेरे पास रहता है। आज दिन में फेरीवाला तरबूज बेचने आया था, तो मेरे देवर चेतराम औऱ सेतबन्ध दोनों लोहे के किवाड़ों को बेचने लगे तो मेरे पति हरिमोहन व मेरा देवर रामभजन ने किवाड़ बेचने के लिए मना कर दिया।

 

 

 

 

इसके बाद चेतराम और सेतबन्ध मेर बेटे गोविन्द को आते हुए को रोककर उसके साथ डण्डों से मा*रपीट करने लगे। जिसको मेरे पति व देवर व मैंने बीच बचाव किया। यह दोनों मा*रपीट कर वहां से भाग गए और फेरीवाला भी भाग गया। मेरे बेटे को इलाज हेतु खण्डार ले गये। उन्होंने बताया कि गत दिनांक 8 जून 2024 को इलाज के दौरान मेरे बेटे तरूण उर्फ गोविन्द पुत्र हरिमोहन निवासी कारोली घाटा, बहरावण्डा कलां की सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में मृ*त्यु हो गई।

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट पर थाने पर आईपीसी में मामला दर्ज मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस कार्रवाई के दौरान बहरावण्डा कलां थानाधिकारी अमर सिंह, अवधेश सिंह हेड कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल, अमीलाल कांस्टेबल और संजय सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !