Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पंचायत संस्थाओं के कार्यों और गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग पोर्टल से करें – मुख्य सचिव

जयपुर:- मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि पंचायती राज विभाग आमजन के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला विभाग है। ऐसे में यह जरुरी है कि विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदेश की अधिक से अधिक जनता तक पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिए है कि पंचायत संस्थाओं के कार्यों और गतिविधियों की पोर्टल के माध्यम से प्रभावी मॉनिटरिंग करें और विभाग की अधिक से अधिक जानकारी और सूचनाएं पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट करें।
उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद एवं गरीब तबके के लोगों को राज्य सरकार रियायती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने निर्देश दिए है कि श्री अन्नपूर्णा योजना (ग्रामीण) के तहत संचालित रसोइयों का अधिकारी नियमित रूप से निरिक्षण करें, ताकि भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत परोसी जाने वाली थाली में श्रीअन्न (मिलेट्स) को जोड़कर भोजन को स्थानीय लोगों की जरूरतों के अनुरूप किया गया है।
Effective monitoring of the works and activities of Panchayat institutions
 मुख्य सचिव सुधांश पंत सोमवार को शासन सचिवालय में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए है कि प्रदेश में जल संग्रहण के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0’ के अंतर्गत होने वाले कार्यों को निर्धारित समय में क्रियान्वित किया जाए। पंत ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी-अधिकारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को ऑनलाइन भी किया जाए एवं मिशन कर्मयोगी के iGOT प्लेटफार्म के  कोर्स मॉडयूल में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की सुशासन की नीति की पालना में अधिकारी अपने ई-फाइलिंग के औसत निस्तारण समय में और सुधार करें। पंत ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के कार्यों का मासिक लक्ष्य बनाकर पूरा किया जाए और इसी आधार पर योजना की मॉनिटरिंग भी की जाए। मुख्य सचिव ने बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि हमें अपने आस पास हो रहे नवाचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपनाने को हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विभागीय भर्ती प्रकिया एवं डीपीसी स्टेटस के बारे में भी जानकारी ली।
पंत ने विभाग के विधानसभा में लंबित प्रकरणों के साथ ही संपर्क पोर्टल पर शिकायतों एवं ‘की परफॉरमेंस इंडीकेटर्स’ सहित अन्य विषयों की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान समय में डिजिटलीकरण की मांग को देखते हुए ई-पंचायत मॉडयूल में कार्यों के विवरण के अतिरिक्त पंचायत बैठकें, सभाएं एवं निरीक्षण जानकारी जैसी जरुरी सूचनाओं को भी अपडेट करने का सुझाव दिया, जिससे विभाग की सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक सिंगल क्लिक पर उपलब्ध हो सकें।
 बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अभय कुमार, शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज रवि जैन, शासन सचिव, ग्रामीण विकास आशुतोष एवं आयुक्त, ईजीएस टीना डाबी सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !