Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बैंकिंग समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में हुई। कलेक्टर ने बैंकिंग अधिकारियों से कहा कि लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए बैंक कर्मी समर्पित भाव से समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने वार्षिक साख योजना की समीक्षा की, जिसमें दिसम्बर 20 तक अर्जित की गई उपलब्धि की समीक्षा गई। उन्होंने कुल कृषि ऋण, लघु एवं ग्रामीण कुटीर उद्योग के लिए दिए गए ऋण की प्रगति समीक्षा की।

Banking review and coordination committee meeting organized in sawai madhopur
बैठक में सरकारी योजनाओं की योजनावार एवं बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने एसएचजी गठन, बैंक लिंकेज तथा बैंक द्वारा ऋण पत्रावलियों के संबंध में समीक्षा करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को बकाया पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, एससी/एसटी निगम की योजनाएं, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति एवं लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, लघु उद्यमी कार्ड आदि योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति जानी। बैठक में प्रधानमंत्री मृद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एलडीएम ने सभी बैंकिंग अधिकारियों से बैंकिंग योजनाओं के संबंध में समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में 2020-21 के वार्षिक साख योजना की अब तक हुई प्रगति के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन बैंकों द्वारा फाइलों का समय पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है, उनके साथ बैठक एवं समन्वय कर समय पर निस्तारण सुनिश्चित करवाएं। जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को समय पर मिल सके। बैठक एलडीएम, एएलडीएम, एजीएम नाबार्ड, राजीविका के डीपीएम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !