जयपुर: जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से रे*प करने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी मांगने के बहाने घर आए पड़ोसी ने उसके साथ जबरदस्ती की। वि*रोध करने पर जा*न से मा*रने की ध*मकी दी। इसके बाद पीड़िता ने बस्सी थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच आईपीएस (प्रोविजनल) अभिजीत पाटिल कर रहे हैं।
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बस्सी की रहने वाली 30 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है कि पड़ोसी होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि रविवार रात को वह घर पर अकेली थी। रात करीब 9 बजे आरोपी पड़ोसी ने गेट खटखटाया। गेट खोलने पर बनी हुई सब्जी देने की कहा।
सब्जी लेने के लिए अंदर जाने पर वह चुपचाप पीछे से घर में घुस आया। गेट लॉक कर उसको पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। वि*रोध करने पर मुंह दबाकर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ रे*प किया। किसी को बताने पर जा*न से मा*रने की ध*मकी दी। बस्सी थाने में पीड़िता ने सोमवार शाम आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
