बिहार: बिहार राज्य में जितिया त्योहार में तालाब और अन्य जगहों पर नहाने के दौरान 46 लोगों की मौ*त हो गई है। इनमें 37 बच्चे भी शामिल हैं। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग जिलों में जितिया त्योहार के दौरान यह हा*दसा हुआ है। विभाग के अनुसार मरने वालों में दो पुरुष भी शामिल हैं।
तालाब में डूबने की वजह से सबसे ज्यादा आठ-आठ मौ*त औरंगाबाद और कैमूर जिलों में हुई है। दक्षिण बिहार के जिलों में आमतौर पर तालाब में पानी कम होता है, लेकिन विभाग के अनुसार इस साल ज्यादा बारिश की वजह से तालाब में पानी ज्यादा है। राज्य के रोहतास, अरवल, नालंदा, सीवान और बक्सर समेत कुछ अन्य जिलों में भी महिलाओं और बच्चों के जितिया त्योहार में नहाने के दौरान पानी में डूबने की वजह से मौ*त हुई है।
जितिया का त्योहार मंगलवार और बुधवार को मनाया गया था। इस त्योहार में महिलाएं व्रत रखती हैं और बिहार- झारखंड जैसे कई राज्यों में अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार नदी या तालाब में स्नान करने भी जाती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
