Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सहकार से समृद्धि को ध्यान में रखकर करें किसान की सेवा: कलेक्टर शुभम चौधरी

सवाई माधोपुर: केन्द्रीय सहकारी बैंक सवाई माधोपुर की 67वीं वाषिक साधारण सभा बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आज गुरूवार को बैंक प्रधान कार्यालय बजरिया मानटाउन सवाई माधोपुर में आयोजित हुई। बैंक प्रशासक एवं जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि समिति सदस्यों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुधारने में सहकार से समृद्धि योजना को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।

 

 

67th Annual General Meeting of Central Cooperative Bank Sawai Madhopur organized

 

 

 

कलेक्टर ने अपने प्रशासकीय उद्बोधन में बैंक की कार्यप्रणाली, आय व्यय का ब्यौरा, आगामी योजना सहित विभिन्न विषयों को सदन के समक्ष रखा व बताया कि बैंक को चालू वित्तीय वर्ष में 66.21 लाख रुपए का शुद्ध लाभ एवं 800.92 लाख रुपए का संचित लाभ रहा। बैंक के प्रबंध निदेशक ओपी जैन ने सभी आगंतुक सदस्यों का अभिवादन करते हुए आमसभा का एजेंडा प्रस्तुत किया एवं सदन में पिछली आम सभा व बैठकों में लिए गए निर्णय की पुष्टि के लिए प्रस्ताव रखा।

 

 

 

 

 

जिसकी सदन में ध्वनि मत से पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि सदस्यों से प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा। इसमें जो कार्य बैंक स्तर से संभव होंगे वह यहां से किए जाएंगे एवं जो राज्य सरकार के स्तर के हैं उन्हें पत्र व्यवहार कर सरकार से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उप रजिस्ट्रार डॉ. किशन लाल मीणा, केंद्रीय सहकारी बैंक स्टाफ, केवीएस के अध्यक्ष, गंगापुर सिटी, करौली व सवाई माधोपुर जिले की सहकारी समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !