Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बैंक में है पैसा तो सावधान: मैनेजर ने शातिरों को बेचा ग्राहकों का डाटा, एक के खाते से 57 लाख रुपये निकाले

बैंकों से लोगों का डाटा लेकर लाखों रुपये निकालने वाले साइबर ठग गिरोह के चार शातिरों को पंजाब की लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को खाते का डाटा बैंक के मुलाजिम बेचते हैं। बैंक के मैनेजर ने 14 लाख में डाटा बेचा था। आरोपियों ने एनआरआई रमनदीप सिंह गरेवाल के एचडीएफसी बैंक से डाटा लेकर उनकी जाली मेल आईडी तैयार की और मोबाइल फोन लिंक कर खाते से करीब 57 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की। यह वीडियो, विज्ञापन हटाएं जब एनआरआई को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी। पुलिस की जांच में पता चला कि एनआरआई के खाते का डाटा एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने बेचा था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाएं अभी फरार है।

 

Be careful if you have money in the bank- Manager sold customer data to miscreants, withdrew Rs 57 lakh from one's account

 

वहीं, एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर सुखदीप सिंह, गिरोह के सरगना बिहार के जिला गया स्थित चंद्रू आंचल मोहनपुर लथूआ निवासी कुमार लव, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित शास्त्री नगर निवासी नीलेश पांडे और अभिषेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनकी फरार साथी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी किरण देवी और थरीके की स्नेहा की तलाश में जुटी है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपी लोगों के बैंक खातों का डाटा बैंक मुलाजिमों की मिलीभगत से खरीदते हैं। शातिरों ने कई जगहों के बैंक खातों से लोगों के लाखों रुपये निकलवाए थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले एनआरआई रमनदीप सिंह गरेवाल के खाते से 57 लाख रुपये उड़ा दिए और अलग-अलग खातों में डाले।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !