Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एक से सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर द्वारा समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2023 तक किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 11ः30 बजे रूकमणी वृद्धाश्रम रीको ऐरिया खैरदा सवाई माधोपुर में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस व समाज कल्याण सप्ताह का शुभारम्भ किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को प्रातः 8ः30 बजे गुलाब बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा तथा प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय सवाई माधोपुर में एससी, एसटी अत्याचार के सभी लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे जिला कारागृह सवाई माधोपुर में कारागृह के बंदियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी एवं पालनहार योजना के पात्र बंदियों के प्रकरण तैयार करवाए जाएंगे। वहीं 4 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे बाल दिवस पर राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, नित्रेन बाल गृह आलनपुर, समस्त राजकीय एवं अनुदानित छात्रावास आदि में निराश्रित बालकों को फोस्टर केयर में दिया जाना एवं बच्चों के स्वास्थ्य खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाना आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Social welfare week will be celebrated from 1st to 7th October in sawai madhopur

 

इसी प्रकार 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर कार्यालय महिला अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी आयोजित कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। वहीं 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जनचेतना दिवस पर राजकीय स्वच्छकार छात्रावास खैरदा में सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज, बाल-विवाह, पर्दा प्रथा, मृत्यु भोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे विशेष योग्यजन समस्त अनुदानित स्वयंसेवी संस्था, जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !