Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारत बंद 2024: वाहनों के सुरक्षित संचालन के निर्देश जारी

जयपुर: सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (Scheduled Castes and Scheduled Tribes) वर्गों के आरक्षण (Reservation) को लेकर दिए गए निर्णय के वि*रोध में सोशल मीडिया (Social Media) पर 21 अगस्त को आह्वान किये जा रहे भारत बंद के मद्देनजर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Bharat Bandh 2024) द्वारा सभी वाहनों के सुरक्षित संचालन के आदेश जारी किए गए हैं।

 

Bharat Bandh 2024 Instructions issued for safe operation of vehicles in rajasthan

 

 

 

निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रेया गुहा ने बताया कि भारत बंद (Bharat Bandh) के मद्देनजर सभी मुख्य प्रबंधक, प्रबंध संचालकों और यातायात प्रबंधकों को मुख्यावास पर ही उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया गया है। निगम द्वारा सभी वाहनों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सुरक्षित एवं सावधानी पूर्वक करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने पर वाहन को आगार कार्यशाला में या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ही रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। गुहा ने बताया कि निगम वाहनों को अवांछनीय और असामाजिक तत्वों से दूर रखकर स्थानीय प्रशासन या पुलिस थानों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने या घटित होने पर स्थानीय प्रशासन एवं केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, मुख्यालय, जयपुर को तुरंत प्रभाव से अवगत कराया जाएगा। प्रस्तावित भारत बंद के संबंधित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की भ्रमित जानकारी या तोड़फोड़ की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !