Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से किया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची में ही पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था। हालांकि, बंगाली महिलाओं का अपने गानों में आपत्तिजनक चित्रण करने को लेकर वह घिरे और फिर पवन सिंह ने चुनाव न लड़ने का एलान किया था।

 

Bhojpuri star Pawan Singh expelled by BJP from the party

 

 

इसके बाद बीजेपी ने आसनसोल सीट से एसएस आहलूवालिया को टिकट दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। एनडीए की ओर से यहां उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं। बिहार बीजेपी की ओर से पवन सिंह को हटाए जाने के संबंध में बताया गया है कि, “लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।

 

BJP Bihar Pawan Singh Letter

 

 

आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है।” पार्टी ने कहा है कि दल विरोधी इस कार्य के लिए अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

 

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !