मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में एवं राकेश राजौरा वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में पुलिस थाना मलारना डूंगर ने अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व कार्यवाही करते हुए बड़ा गाँव कहार पुलिस चौकी भाडोती क्षेत्र से 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बनास बजरी से भरे हुई जब्त की है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन एवं परिवहन विभाग को सूचित किया गया। जिला पुलिस की अवैध बजरी परिवहन के विरूद्व सतत कार्यवाही जारी है। इस दौरान प्रकाशचन्द एएसआई इंचार्ज थाना मलारना डूंगर, गोपाल कांस्टेबल, राजीव कांस्टेबल एवं चेतनराम कांस्टेबल शामिल रहे।

इसी प्रकार आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह के आदेशानुसार तथा हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उपअधीक्षक वृत्त बामनवास के निर्देशन में पुलिस थाना बामनवास ने अवैध बजरी परिवहन एवं खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शफीपुरा गांव से 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बनास बजरी से भरे हुए जब्त किए है। इस दौरान बृजेश कुमार मीणा पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना बामनवास, राजेश सिंह सहायक उपनिरीक्षक, महेंद्र जाखड़ कांस्टेबल, राजेश कुमार कांस्टेबल एवं भजनलाल कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया