Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बाइक के साथ पानी का मीटर और नल ले गए चोर

कोटा: कोटा शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिनों चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला अब कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर दिन-दहाड़े दो जगहों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। एक जगह से चोर घर के सामने खड़ी बाइक को चोरी कर भाग गए। तो वहीं एक मकान से पानी का मीटर और नल की टोटियां खोलकर ले गए। पीड़ितों ने चोरी की शिकायत थाने में दी है।

 

Bike Tap water meter kota news 27 sept 24

 

 

यह घटना महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 1 की बताई जा रही है। पीड़ित नितिन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गुरुवार सुबह स्कूल में पढ़ाने चले गए थे। पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार सो रहे थे। करीब 8 बजे अज्ञात चोर घर में घुसे। चोर मेन गेट के पास लगा पानी का मीटर और नल की 3-4 टोटियां खोलकर ले गए। दूसरी घटना 10-12 मकान छोड़कर हुई है। कैथून निवासी आशिक ने बताया कि वह 20 दिन से मकान में फर्नीचर का काम कर रहा है।

 

 

 

गुरूवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मकान के सामने बाइक खड़ी की थी। शाम 5 बजे तक बाइक वहां खड़ी हुई थी। जैसे ही वह काम खत्म करके मकान से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश किया लेकिन उसे बाइक नहीं मिली। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किए तो, फुटेज में 2 चोर पल्सर बाइक पर आए और मेरी बाइक के पास आकर खड़े हो गए। एक चोर पल्सर से उतरकर मेरी बाइक पर बैठ गया। फिर इधर-उधर नजर घुमाते हुए लॉक तोड़ दिया। करीब 2 मिनट में बाइक चोरी करके ले गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित …

Bapawar Kota Madhya Pradesh Guna Youth Money Indian Police 13 July 26 Vikalp Times

एक 200 के नोट ने खोली बड़ी साजिश, बैग से निकले हजारों के नकली नोट

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण के बपावर (Bapawar) थाना क्षेत्र में रविवार शाम हाट बाजार (Market) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !