Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता के लिए लगेंगे शिविर

जयपुर: विश्व रेबीज दिवस 28 सितम्बर, शनिवार को जयपुर के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें टीकाकरण के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जयपुर में पांच बत्ती स्थित पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक तथा सभी अधीनस्थ संस्थाओं में सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Awareness camps will be organized on World Rabies Day 2024 in jaipur
पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक, जयपुर के उप निदेशक डॉ. जितेन्द्र राजोरिया ने बताया कि पॉली क्लिनिक में टीकाकरण के साथ साथ अन्तः परजीवी एवं बाह्य परजीवी रोगों की रोकथाम हेतु कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी तथा एंटी टिक स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा। शिविर में श्वानों से मनुष्यों में फैलने वाली जुनोटिक बीमारियों के कारण और निवारण, श्वानों के उचित रखरखाव एवं संतुलित आहार के बारे में श्वान पालकों को विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विश्व रेबीज दिवस प्रति वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य रेबीज से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देना और रोकथाम के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके बारे में जागरूकता फैलाना है। रेबीज एक वायरल बीमारी है जिसका अगर समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो मृ*त्यु दर शत प्रतिशत होती है। यह मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों की लार के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। आम तौर पर श्वान इस बीमारी के वाहक होते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !