Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशी-विदेश पर्यटकों का किया स्वागत

सवाई माधोपुर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटक स्वागत केन्द्र सवाई माधोपुर द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पधारे देशी-विदेश पर्यटकों का राजस्थान की परम्परा अनुसार माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया।

 

Tourists welcomed on the occasion of World Tourism Day in sawai madhopur

 

 

पर्यटन दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय का निःशुल्क भ्रमण करवाया गया। साथ ही विभिन्न पर्यटक स्थलों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान नेचर गाइड एशोसिएशन, ईडीसी गाइड एशोसिएशन, ट्रेवल ऐजेंसियों, होटलियर्स, पेइंग गेस्ट हाउस, होमस्टे मालिकों/प्रबंधकों के सहयोग से स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सवाई माधोपुर में विद्यार्थियों की क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई।

 

 

 

 

 

जिसमें शशि बाल निकेतन रेलवे कॉलोनी एवं मधुर बाल निकेतन रेलवे कॉलोनी के विद्यार्थियों द्वारा ट्यूरिज्म एण्ड पीस की थीम पर रणथंभौर टाईगर रिजर्व एवं राजस्थान के पर्यटक स्थलों पर आधारित क्वीज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर शाहबाज खान, द्वितीय स्थान पर अमन खान एवं तृतीय स्थान पर अभिषेक बैरवा रहे। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

 

इस दौरान स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सवाई माधोपुर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आईएचएम संस्थान परिसर में श्रमदान कर सफाई कार्य भी किया गया। इस अवसर पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना, पर्यटक स्वागत केन्द्र के जबरद्दीन खां, हरिकेश बैरवा व गणेश शर्मा, आईएचएम संस्थान के प्रबंधक अंशुमन सिंह, शशि बालनिकेतन के प्राधानाध्यापक, मधुर बाल निकेतन के प्रधानाध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !