मजदूर के खाते में आए अरबों रुपए, राशि इतनी की गिन नहीं पा रहा हर कोई
सवाई माधोपुर: एक मजदूर के खाते में आए अरबों रुपए, राशि इतनी की गिन नहीं पा रहा हर कोई, बिहार के जमुई निवासी टहनी मांझी के खाते में अचानक हुई भारी धनवर्षा, गंगापुर सिटी में बन रहे जिला अस्पताल भवन में मजदूरी का कार्य कर रहा है टहनी मांझी, कुछ दिन पहले ही गंगापुर सिटी आकर किया मजदूरी का कार्य, पूर्व में मुंबई में करता था मजदूरी, मुंबई में ही मजदूर ने एक निजी बैंक में खुलवाया था खाता, दैनिक खर्चे के लिए जब फोन-पे से खाते का किया बैलेंस चेक, तो मजदूर के उड़े होश, मजदूर टहनी मांझी के खाते में था कुबेर का खजाना, मजदूर टहनी मांझी ने माना कि गलती से आ गए रुपए और वापस ले लेगा अपने आप, कुछ दिन तक इंतजार करने के बाद भी खाते में बरकरार रही धन राशि, इसके बाद मजदूर टहनी मांझी ने बैंक को दी सूचना, बैंक ने आनन-फानन मजदूर टहनी का खाता किए सीज, बैंक प्रबंधन पता लगा रहा है कि आखिर एक मजदूर के खाते में कैसे हुआ भारी धनराशि का ट्रांजेक्शन।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
