ओडिशा: ओडिशा में छात्रा की मौ*त को लेकर बीजू जनता दल (बीजेडी) के कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में वि*रोध प्र*दर्शन किया है। प्रद*र्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आँ*सू गैस का इस्तेमाल किया है। बीजेडी विधायक सुशांत कुमार राउत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हमारा मकसद है कि उनको (छात्रा) न्याय मिले। हमारी मांग है कि छात्रा के परिवार को 20 लाख नहीं, 2 करोड़ दीजिए। मुख्यमंत्री ने छात्रा के परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा मंगलवार को थी।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती छात्रा की मौ*त हो गई है। यौ*न उ*त्पीड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने से परेशान छात्रा ने शनिवार को आ*त्मदा*ह किया था। सोमवार को पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष को गिर*फ्तार किया था। मामले में अभियुक्त विभागाध्यक्ष समीर साहू को भी गिर*फ्तार किया जा चुका है।
छात्रा के परिवार का आरोप है कि बीते कई महीनों से उसके साथ यौ*न उत्पी*ड़न हो रहा था और उसने इसके खिलाफ कॉलेज प्रशासन से शिकायत भी की थी, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रा ने ऐसा कदम उठाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
