Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

श्री त्रिनेत्र गणेश मेला 2025 होगा पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त

सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आगामी तीन दिवसीय भव्य मेला 26 से 28 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य मेला 27 अगस्त को रहेगा। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मेले की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंदिर ट्रस्ट एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो एवं श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और वे गणेश दर्शन का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकें।

 

Shri Trinetra Ganesh Mela 2025 will be completely plastic free Sawai Madhopur News

 

 

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि: जिला कलक्टर ने निर्देश दिए है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की हाल की गतिविधियों को देखते हुए अ*वैध रास्तों को पूर्णतः बंद किया जाए, बेरिकेटिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित मार्ग से ही मंदिर पहुंचें। इस दौरान जोगी महल से प्रारंभ होने वाले मंदिर परिक्रमा मार्ग को बंद रखने पर चर्चा की गई।

 

 

परिवहन व सड़क मरम्मत के निर्देश: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अतिरिक्त रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। हम्मीर सर्किल से गणेशधाम एवं जोगी महल तक की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी, तथा वर्षा जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन से पार्किंग स्थल तक रोडवेज बसों में तय किराया दर्शाते बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने रणथंभौर किला, गणेशधाम और जोगी महल मार्ग पर समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, साइलेंट जनरेटर लगाने तथा करंट से सुरक्षा हेतु लोहे की बजाय लकड़ी के खंभे लगाने के निर्देश दिए।

 

 

भण्डारों के लिए निर्धारित प्रक्रिया और शर्तें: भण्डारे निःशुल्क लगाए जाएंगे लेकिन प्रत्येक भण्डारे के लिए अमानत राशि नियमानुसार पंचायत समिति, नगर परिषद अथवा नगर विकास न्यास में आवेदन कर जमा करानी होगी। शर्तों की पालना होने पर राशि लौटाई जाएगी। भण्डारों की संख्या सीमित रहेगी, और प्रत्येक पर सफाई व अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कर्मियों की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। घरेलु गैस सिलेंडर, अमानक कप-प्लेट व पॉलीथिन पर पूर्णतः प्रति*बंध रहेगा।

 

 

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: मेले को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लास्टिक के दोने, पत्तल, डिस्पोजल, चम्मच, पॉलिथीन सहित सभी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक भण्डारे व श्रद्धालु स्थान पर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखवाए जाएंगे।

 

 

स्वच्छता व स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ पर विशेष फोकस: मेले के दौरान मंदिर परिसर, गणेशधाम व पार्किंग स्थलों पर अस्थायी शौचालय लगवाए जाएंगे। खाद्य निरीक्षक व रसद विभाग की टीमें सड़े-गले खाद्य पदार्थों पर नजर रखेंगी व सैंपलिंग भी की जाएगी।

 

चिकित्सा और आपात सेवाएं रहेंगी मुस्तैद: मेले के दौरान चार चिकित्सा टीमें व पाँच एम्बुलेंस 8-8 घंटे की पाली में गणेशधाम, किला एवं मंदिर परिसर में तैनात रहेंगी। दमकल वाहन भी मेले में मौजूद रहेंगे। सामान्य चिकित्सालय में इमरजेंसी के लिए बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से वीडियोग्राफी की जाएगी। मंदिर, जोगी महल, गणेशधाम, अटल सागर व मिश्र दर्रा सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को विशेष निगरानी में लिया जाएगा।

 

निरंतर कार्यरत रहेंगे नियंत्रण कक्ष: मेले के दौरान गणेशधाम तिराहा एवं गणेश मंदिर, रणथम्भौर किला पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इन पर उद्घोषणा एवं समन्वय के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के स्पीकर विभिन्न स्थलों पर लगाए जाएंगे।

 

गोताखोर एवं चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था: किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु जलभराव क्षेत्रों के पास गोताखोर, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एवं एसडीआरएफ टीम तैनात रहेंगी। जलस्रोतों व रपटों के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।

 

बैठक में उप वन संरक्षक रामानंद भाकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, उप वन संरक्षक सुनील शर्मा, विकास अधिकारी जगदीश मीणा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग बीएस मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना सहित महंत बृजकिशोर शर्मा, निकुंज दाधीच एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि हिमांशु गौतम आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !