भाजपा आलाकमान इस बार सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं देगा इजाजत

किसी भी भाजपा सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं देगा इजाजत, राजस्थान और मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगी भाजपा सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत, बाकायदा अभी तक चुनाव लड़ने के इच्छुक सांसदों ने अपने लिए विधानसभा क्षेत्र का भी कर लिया था चयन, 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की आशंका के चलते भी कई सांसद चाहते थे विधानसभा चुनाव लड़ना, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से आ रही पुख्ता खबर, भाजपा आलाकमान इस बार नहीं देना चाहता किसी भी सांसद को विधानसभा का टिकट, विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में असर पड़ना बताया जा रहा इसका प्रमुख कारण, अब सभी सांसद एक विधानसभा की बजाय पूरे प्रदेश में कर सकेंगे चुनावी प्रचार पर फोकस, अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रंजीता कोली, बालकनाथ कर सकेंगे पूरे प्रदेश में विधानसभा का चुनावी प्रचार।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया