भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर के प्रथम फेज का उद्घाटन 12 फरवरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। इसके तहत भाजपा महिला मोर्चा की बैठक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। आशा शर्मा ने बताया कि बड़े ही गर्व का विषय है कि भारत के सबसे बड़े नेशनल हाईवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी जी करने जा रहे है। इसके लिए दौसा में बहुत बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है।

सभा में पहुंचने के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कॉलोनी एवं घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है एवं पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया जा रहा है। इस दौरान बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सावित्री शर्मा, सुधा कासलीवाल बदरिया, मंडल महामंत्री कनकलाता गौतम, विद्या यादव, सरोज जैन, ममता जैन, हेमा शर्मा, कृष्णा, सुनीता राठौड़, प्रेम, कोमल, पूजा, गीता सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया