भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी कीर्ति सिंह दो दिवसीय सवाई माधोपुर प्रवास पर
भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी कीर्ति सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा एवं जेम कमल मित्र पोर्टल इंचार्ज महिला मोर्चा भाजपा का दो दिवसीय प्रवास सवाई माधोपुर में 29 व 30 अप्रैल को होने जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बाघों की नगरी में उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।

जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि पदाधिकारी पार्टी के संगठनात्मक और स्थानीय विकास को सक्षम करने हेतु जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी बुथ कार्यकर्ता बहनों के संग संवाद करेंगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरीया, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा गौतम एवं मंडल महामंत्री कनकलाता गौतम उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया