भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर दौरे पर

आज दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे नड्डा का भव्य स्वागत, भाजपा के राज्यव्यापी अभियान “नहीं सहेगा राजस्थान” का करेंगे शुभारंभ, बीलवा स्थित चंदनवन में विशाल जनसभा को भी करेंगे संबोधित, आंदोलन से जुड़े ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का भी किया जाएगा विमोचन, 15 दिनों तक चलने वाला यह आंदोलन जयपुर से शुरू होगा, हर विधानसभा स्तर तक आयोजित आंदोलन 1 अगस्त तक चलेगा, दोपहर 3 बजे चंदनवन में ही लेंगे बैठक, प्रदेश भाजपा पदाधिकारयों, सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, शाम 4.15 बजे भाजपा विधायक दल और संभाग की भी लेंगे बैठक।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया