भाजपा एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष विजय शंकर मीणा के नेतृत्व में “नहीं सहेगा राजस्थान” आंदोलन के दौरान कांग्रेस की कुनीतियों के विरोध में जयपुर सचिवालय के सामने खण्डार विधानसभा विस्तारक लाखन मीणा एवं अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। इस दौरान एसटी मोर्चा के खण्डार मण्डल अध्यक्ष देवी शंकर मीणा, रामवीर मीणा, चेतराम मीणा, मुकेश मीणा आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया