भारतीय जनता पार्टी की ओर से 3 जनवरी 2023 को होने वाली जन आक्रोश महासभा की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर सवाई माधोपुर की आवश्यक बैठक 29 दिसम्बर गुरूवार को दोपहर 1 बजे पुलिस चौकी के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रखी गई है। जन आक्रोश यात्रा विधानसभा सवाई माधोपुर के सभा प्रमुख एवं जिला मंत्री हरीप्रसाद गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में नरेंद्र सिंह जयपुर एवं सवाई माधोपुर विधानसभा जनाक्रोश यात्रा संयोजक देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित जिले के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मीटिंग में मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी मंडल की कार्यकारिणी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी नगर परिषद के पार्षद, शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष, कार्यकारिणी एवं पन्ना प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया