Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्याऊ के नाम पर सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने का आरोप

नगर परिषद भाजपा पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा बनाई जा रही पीने के पानी की प्याऊ के नाम पर सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने साथ ही अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर कपिल शर्मा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

 

नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन ने बताया कि नगर परिषद द्वारा अनेक जगह प्याऊ का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इन प्याऊ के निर्माण को लेकर आमजन और पार्षदों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि शहर मे अधिकांश जगह प्याऊ को सड़क पर ही बना दिया गया है। जिससे सड़क संकड़ी हो गयी है।

 

 

कई जगह तो ऐसी हैं जहाँ पहले से ही प्याऊ मौजूद है वहाँ उसी के बगल या पास में ही एक और प्याऊ बना दी गई है। कई जगह जहाँ पहले से सरकारी बोरवेल है उससे कनेक्शन नहीं लेते हुए प्याऊ के नाम पर अतिरिक्त बोरवेल खुदवा दी गई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारा विरोध पीने के पानी की प्याऊ का लगाने का नहीं है बल्कि अनावश्यक रूप से जहाँ उपयोगिता नहीं है वहाँ भी सरकारी पैसे का दुरूपयोग करने का विरोध है।

 

blame of misusing government money in the name of water hut in sawai madhopur

 

भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक अपने नाम की पट्टिका को जगह-जगह लगाने के लिए प्याऊ का निर्माण कर रहे हैं जिससे एक तरफ तो सरकारी पैसे की हानि हो रही ही दूसरी तरफ पूरे शहर में अतिक्रमण बढ़ रहा है। भाजपा पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग कि है कि जहाँ प्याऊ की आवश्यकता है पहले वहाँ प्याऊ लगायी जाए, अतिक्रमण और शहर की सुन्दरता को ध्यान में रखते हुए प्याऊ निर्माण किया जाएं।

 

 

काला गौरा भैरव मंदिर के पास क्षेत्रपाल के मन्दिर के पास प्याऊ बनाई जा रही है जो शहर की मुख्य एंट्री की सुन्दरता को खराब करती है। इसे पास में अन्यत्र शिफ्ट किया जाए, शहर मे पुलिस चौकी, हर सहाय के कटला आदि अनेक जगह जहाँ पहले से प्याऊ बनी हुई है वहॉं उन्हीं प्याऊ के समीप ही दूसरी प्याऊ का निर्माण नहीं किया जाएं। इसी तरह बजरिया क्षेत्र में अनेक जगह अतिक्रमण को बढ़ावा देती हुई बनाई गई प्याऊ को हटाया जाना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !