ब्लड डोनेट ग्रूप, रक्तदान जागृति एवं नो मोर पेन ग्रुप के सयुंक्त तत्वावधान सूरवाल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाम तक 51 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। जिसे सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैंक में स्टोर के लिए भिजवाया गया।

आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित निजी एवं सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को आए दिन ब्लड की आवश्यकता पड़ती रहती है। ब्लड की कमी को देखते हुए उन्होंने ब्लड डोनेट ग्रुप से जुड़े सदस्यों की सहमति पर यह कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया। शिविर में सरपंच पति वाहिद खान, अबरार खान, आसिफ खान, हाशिम खान, सगीर खान सहित ग्रुप से जुड़े सभी सदस्यों ने सहयोग किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया