Saturday , 6 June 2026
Breaking News

टोक्यो के मछली बाजार में ब्लूफिन टूना ने तोड़ा नीलामी का रिकॉर्ड, करीब 29 करोड़ रुपये में बिकी

टोक्यो: सोमवार की सुबह टोक्यो के टोयोसु मछली बाजार में एक विशालकाय ब्लूफिन टूना मछली चर्चा का विषय बन गई। बाजार में इस साल की पहली नीलामी के दौरान यह मछली 3.2 मिलियन डॉलर (लगभग 28.8 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड कीमत पर बिकी। 243 किलोग्राम की इस मछली के लिए सबसे ऊंची बोली कियोमुरा कॉर्प ने लगाई। यह कंपनी लोकप्रिय सुशी चेन सुशी जानमाई चलाती है, जिसके जापान और विदेशों में कई आउटलेट हैं।

Bluefin tuna fish sells for nearly ₹29 crore

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के अध्यक्ष कियोशी किमुरा ने कहा कि साल की पहली टूना मछली सौभाग्य लाती है। कियोशी किमुरा को जापान में टूना किंग के नाम से भी जाना जाता है। नीलामी के बाद किमुरा ने पत्रकारों से कहा कि मुझे लगा था कि हम इसे थोड़ा सस्ता खरीद पाएंगे, लेकिन देखते ही देखते कीमत बहुत बढ़ गई। किमुरा इससे पहले 2012 और 2013 में भी रिकॉर्ड बोली लगाकर ब्लूफिन टूना मछली खरीद चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने 2.1 मिलियन डॉलर में एक ब्लूफिन टूना खरीदी थी।

टोयोसु मछली बाजार में होने वाली साल की पहली नीलामी में आमतौर पर मछलियां ऊंची कीमतों पर बिकती हैं। टोक्यो में तड़के होने वाली यह नीलामी अपने उमंग भरे माहौल की वजह से पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। करोड़ों रुपये की इस टूना मछली को नीलामी के तुरंत बाद किमुरा के सुशी रेस्तरां में ग्राहकों के लिए परोसा गया। रेस्तरां में मौजूद एक ग्राहक ने एएफपी से कहा कि साल की शुरुआत में इतना शुभ भोजन करने के बाद मुझे लगता है कि मैंने साल की अच्छी शुरुआत की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !