बौंली थाना पुलिस ने अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने अवैध भरी से भरे हुए एक ट्रेलर को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में अपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है।
.

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली दिनेश कुमार यादव एवं वृताधिकारी वृत बौंली अंगद शर्मा के सुपरविजन में बौंली थानाधिकारी अवतार सिंह के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन करने वाला गणेश उर्फ बाबू पुत्र रामदेव निवासी हीरावाला कानोता जिला जयपुर को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ट्रेलर को भी जब्त किया है। इसके बाद पुलिस ने थाने पर आईपीसी और एमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक बौंली जगदीश सिंह, रिछपाल कांस्टेबल, रामभरोस कांस्टेबल और प्रेमचंद कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया