जयपुर: कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई फ्लाइट से अलग-अलग प्रजाति के सांप, मकड़ियां और बिच्छू पकड़े हैं। जानकारी के अनुसार न*शे के लिए इन जह*रीले जीवों की तस्करी की जा रही थी। कस्टम विभाग ने 2 सं*दिग्ध यात्रियों को डिटेन किया है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार एयर एशिया की बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट में 2 सं*दिग्ध यात्रियों की जानकारी मुखबिर से मिली थी। जयपुर में फ्लाइट लैंड होते ही दोनों को डिटेन कर लिया गया है।
तलाशी में यात्रियों के पास से 7 प्लास्टिक के डिब्बे मिले है, जिनमें सांप, बिच्छू और मकड़ियां थीं। पूछताछ में सामने आया कि इन जीवों की त*स्करी न*शे के लिए की जा रही थी। हालांकि, दोनों का दावा है कि उन्हें डिब्बों की सामग्री के बारे में जानकारी नहीं थी। सुबह 8 बजे की गई कार्रवाई के बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है। विभाग की टीम जीवों की जांच कर त*स्करी के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी।