Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पिटाई के डर से दो दिन पहले गायब हुआ बालक सकुशल मिला

घरवालों की पिटाई के डर से दो दिन पूर्व गायब हुआ 8 वर्षीय बालक गत रविवार सुबह खेतों में लगे कड़वी के पूज के अंदर छिपा मिला। कड़वी को हिलता देख ग्रामीणों को जब किसी जानवर के होने की आशंका लगी तो वे लाठी-डंडों के साथ कड़वी को घेरकर खड़े हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कड़वी को हटाया तो अंदर छिपा हुआ बालक मिला। बालक को देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बालक को लेकर घिलावटी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया की दो दिन पूर्व गायब हुआ बालक उन्हें मिल गया है। वहीं बालक के मिलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

 

 

पुलिस ने बालक की तलाश के लिए नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया और पुलिस को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। कामां थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि शुक्रवार 5 से 6 बजे नगला कुलवाना का 8 वर्षीय बालक घर से गायब हो गया था। बालक के गायब होने के बाद परिजनों ने आस-पड़ोस के साथ उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए शनिवार को कामां थाने पर लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया।

 

 

मामला दर्ज होने के बाद धिलावटी चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पूछताछ में बालक ने बताया कि वह बेर खाने के लिए घर में बिन बताए पहाड़ पर चला गया था। जिसके बाद उसे डर था कि कहीं घर में परिजन उसकी पिटाई ना कर दें इसलिए वह कड़ब के अंदर छुपा बैठा रहा।

 

Boy missing two days ago for fear of beating found safe

 

वहीं 8 वर्षीय बालक के मिलने के बाद परिजनों ने चौकी प्रभारी को विश्वास दिलाया कि वह बालक पर किसी प्रकार का डर नहीं रखेंगे। पुलिस बालक से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव का 8 वर्षीय बालक कई बार घर से गायब होने का प्रयास कर चुका है, लेकिन 2 दिन तक वह कभी गायब नहीं रहा। परिजनों ने बताया कि बालक की कोई जिद पूरी नहीं होती है तो वह पूर्व में भी नाराज होकर घर व आस पड़ोस में छुप चुका है।

 

 

लेकिन पूर्व में हुई घटनाओं का जल्दी पता लग गया और दो-तीन घंटे बाद बालक मिल भी गया था। परिजनों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि बालक दो दिन तक नहीं मिला। दो दिन बाद मिले बालक ने बताया कि वह पहाड़ से बेर खाने के साथी काफी बेर वह थैली पर भरकर अपने साथ ले आया था। कड़वी में छिपने के बाद दो दिन तक उसने बेर से ही पेट भरा और कड़वी के अंदर ही रहा और 2 दिन तक पानी भी नहीं पिया। गांव के सरपंच किशोर यादव ने कहा कि बच्चों में किसी प्रकार का भय का माहौल नहीं रखना चाहिए।

 

 

क्योंकि बच्चों में मानसिक विकास पूरी तरह नहीं हो पाता है। जिसके कारण कभी कभी बच्चे डर में बड़ा कदम भी उठा लेते हैं। सरपंच ने कहा कि सभी परिजनों को घर में बच्चों को अधिक से अधिक प्यार देना चाहिए और उनसे खुलकर बात करनी चाहिए। ताकि वह अपने मन की बात परिजनों से शेयर कर सकें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !