संभागीय आयुक्त भरतपुर द्वारा आदेश जारी कर 26 सितंबर, रविवार को सुबह 5 बजे से सायं 5 बजे तक भरतपुर संभाग के सभी जिलों (सवाई माधोपुर, करौली, धोलपुर एवं भरतपुर) में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित की गई है।

इस संबंध में संभागीय आयुक्त ने बताया कि इंटरनेट निलंबन अवधि के दौरान सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की ब्रॉडबेंड सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया