Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने न्याय के लिए दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कस्बे में बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने प्रदेश के 4 लाख बीएसटीसी बेरोजगारों को न्याय दिलवाने के लिए चौथ का बरवाड़ा उप जिला कलेक्टर को राजस्थान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। चौथ का बरवाड़ा से मनोज सामरिया ने बताया कि राजस्थान मुख्यमंत्री ने बीएसटीसी के हक को ध्यान में रखते हुए रीट-2021 लेवल प्रथम में केवल बीएसटीसी को ही पात्र मानकर 4 लाख बीएसटीसी अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की परंतु यह मामला हाईकोर्ट जोधपुर में विचाराधीन है।
सामरिया ने बताया कि बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने ए जी से मजबूत पैरवी करवाकर बीएसटीसी अभ्यर्थियों को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे थे। मुख्यमंत्री तक अपनी मांग रखने के लिए गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक आ रहे थे। बीएसटीसी अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय के पास ही रोक लिया गया और फुटपाथ पर ही बिठा दिया गया।
BSTC candidates gave memorandum to the Chief Minister for justice
प्रशासन ने सचिवालय में अधिकारियो से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात बीएसटीसी अभ्यार्थी शहीद स्मारक धरना स्थल वापस पहुंच गए। परंतु प्रशासन ने रास्ता जाम कर पांच बीएसटीसी अभ्यर्थियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। 9 नवम्बर की सुनवाई में ए जी फिजिकल रूप से उपस्थित होकर पैरवी नहीं करने की वजह से हाईकोर्ट ने आगामी सुनवाई की तारीख 22 नवम्बर को तय कर दी।
हाई कोर्ट जोधपुर में होने वाली सुनवाई में ए जी से फिजिकल रूप से उपस्थित होकर मजबूत पैरवी करवाकर 4 लाख बीएसटीसी बेरोजगारों के परिवारों को न्याय दिलवाने व बीएसटीसी अभ्यर्थियों खिलाफ मुकदमें वापस लेने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !