Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बजट भाषण : सर्वाइकल कैंसर के ख़िलाफ़ लड़कियों की वैक्सीनेशन पर क्या कहा सरकार ने 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि, “सर्वाइकल कैंसर के ख़िलाफ़ 9 से 14 साल की लड़कियों के वैक्सीनेशन को सरकार प्रोत्साहित करेगी। पिछले महीने ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि वो देश में सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर क़रीबी से निगरानी कर रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्लयूएचओ के अनुसार सर्वाइकल कैंसर के 95 फ़ीसद से ज्यादा मामलों का कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस या एचपीवी होता है। सर्वाइकल कैंसर के ख़िलाफ़ सीरम इंस्टीट्यूट ने एक मेड इन इंडिया वैक्सीन CERVAVAC विकसित की है, जो खुले बाज़ार में 2000 रुपये प्रति डोज़ उपलब्ध है। जून में नेशनल टेक्निकल एडवाइज़री ग्रुप ऑन इम्युनाइज़ेशन ने जून 2022 में एचपीवी वैक्सीन (9-14 साल की लड़कियों को) के एक बार दिए जाने वाले सार्वभौमिक टीकाकरण का सुझाव दिया था।

Budget speech What did the government say on vaccination of girls against cervical cancer

भारतीय महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ा कैंसर:-

दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता श्यामसुंद के अनुसार, भारत में एक लाख महिलाओं में से 20 महिलाओं में इस कैंसर के मामले सामने आते हैं। हालिया अनुमानों के अनुसार, हर साल भारत में औसतन 80,000 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले सामने आते हैं और औसतन 35,000 की मौ*तें होती हैं।

ग्लोबोकेन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2018 में पूरे भारत से एक साल में सर्वाइकल कैंसर के एक लाख मामले सामने आए और 60-62 हज़ार महिलाओं की मौ*त हुई थी। दुनिया में भारत में महिलाओं की 16 प्रतिशत आबादी है, लेकिन यहां सर्वाइकल कैंसर के मामले पूरे विश्व का एक चौथाई है और वैश्विक सर्वाइकल कैंसर मौ*तों में यह तीसरे नंबर पर है।

(सोर्स : बीसीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !