बूंदी: बूंदी जिले के हिंडोली में वाहनों के शीशे तोड़ने वाले दो बद*माशों को पुलिस ने गिर*फ्तार कर घटनास्थल व बाजार में जुलूस निकाला है। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों बद*माशों ने आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही है। बद*माशों ने हिंडोली कस्बे में दो दिन पहले रात में 12 से अधिक वाहनों के शीशे तोड़े थे। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था।
मिली जानकारी के अनुसार हिंडोली कस्बे में दो दिन पहले रात के समय दो बद*माशों को वाहनों के शीशे तोड़ना भारी पड़ गया। इसके बाद लोगों के आक्रोश के चलते पुलिस ने दो आरोपी जरनेल सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी हरणा चौराहा और शौभाग पुत्र राम निवासी अमरत्या, हिंडोली को गिर*फ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों बद*माशों का बाजार के मुख्य मार्गों सहित घटनास्थल से जुलूस निकाला है। इस दौरान दोनों बद*माश नजरें झुकाकर चलते रहे। पुलिस की सख्ती देख बदमाशों ने आगे से ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
