बूंदी: बूंदी जिले की देईखेड़ा थाना पुलिस ने ना*बालिग का अप*हरण कर दुष्क*र्म के आरोपी को महज 24 घंटे में ही गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिर*फ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ना*बालिग पीड़िता का खेत पर जाते समय अप*हरण कर वारदात को अंजाम दिया था।
देईखेड़ा एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि गत 18 नवंबर को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया है कि वह उनके बाडे़ से जानवरों को चारा रखकर खेत पर जा रही थी। इस बीच रास्ते में अचानक बाइक लेकर आरोपी मिला। आरोपी पीड़िता को जबरन बाइक से जंगल में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
उच्च अधिकारियों के निर्देश और केशोरारपाटन डीएसपी आशीष भार्गव के निर्देशन में आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम ने परम्परागत पुलिसिंग एवं आरोपी के सं*दिग्ध स्थानों पर दबिश दी तो आरोपी को वारदात के 24 घंटे बाद डिटेन कर बुधवार को गिर*फ्तार किया है। पुलिस आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई फतेह सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, बृजराज सिंह, सियाराम शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
