Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डी

नई दिल्ली: राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिली है। आज शुक्रवार को राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद चेंबर की नियमित सुरक्षा जांच की गई, जिसमें सुरक्षा अधिकारियों को सीट नंबर 222 से नोटों की एक गड्डी मिली है।

Bundle of notes found from Rajya Sabha MP Abhishek Manu Singhvi's seat

वर्तमान में ये सीट अभिषेक मनु सिंघवी के पास है, जो साल 2024 से साल 2026 तक के कार्यकाल के लिए तेलंगाना से निर्वाचित हुए हैं। ये मामला मेरी जानकारी में लाया गया है और मैंने प्रोटोकॉल के अनुसार इसे आवश्यक समझा कि इस मामले में कानून के तहत जांच सुनिश्चित की जाए। जो अभी चल रही है। वहीं इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने हैरानी जताई है और बहुत अजीब वाकाया करार दिया है। पत्रकारों से बातचीत का उन्होंने एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं राज्यसभा में दोपहर को 12:57 मिनट पर पहुंचा और एक बजे सदन स्थगित हो गया। इ

सके बाद मैं 1:30 बजे तक कैंटीन में था और वापस चला आया। उन्होंने कहा कि इस तरह कल (गुरुवार) सदन में मेरी कुल उपस्थिति तीन से चार मिनट रही होगी। मुझे बहुत अजीब लग रहा है कि ऐसे मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। इस बात की जांच होनी चाहिए कि कैसे कोई व्यक्ति किसी की सीट के नीचे कुछ भी रख सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि संसद सदस्य की सीट को लॉक किया जा सके और उसकी चाबी सदस्य अपने साथ ले जा सके, जिससे कोई भी किसी दूसरे की सीट के नीचे कुछ रख कर आरोप प्रत्यारोप न लगा सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !