Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के बीच अम्बाला में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

नई दिल्ली: किसानों के दिल्ली कूच के चलते प्रशासन ने हरियाणा के अम्बाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 6 दिसम्बर को इस संबंध में हरियाणा के गृह मंत्रालय की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।

Internet services suspended in parts of Ambala in Haryana

हरियाणा के गृह सचिव की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 20 और दूरसंचार सेवाओं के अस्थाई निलंबन (पब्लिक इमरजेंसी या पब्लिक सेफ़्टी) नियमों के तहत अम्बाला जिले के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

इस प्रति*बंध से बैंकिंग सेवाओं और मोबाइल रिचार्ज सेवाओं के साथ ही निजी और कॉमर्शियल लैंडलाइन इंटरनेट सेवाओं को अलग रखा गया है। खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पिछले नौ महीने से बैठे किसान संगठनों ने छह दिसम्बर की दोपहर 101 किसानों के जत्थे को दिल्ली की ओर भेजने का एलान किया है। इसे लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !