Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मध्यप्रदेश के खलघाट में नर्मदा नदी में गिरी बस, हादसे में 13 की मौत

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी हुई बस नर्मदा नदी में जा गिरी। हादसा आज सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं एवं बच्चों सहित 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव नदी से बाहर निकाले जा चुके हैं एवं 15 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं 25 से 27 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करावाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

Bus falls into Narmada river in Khalghat, Madhya Pradesh, 13 died in bus accident

 

 

बस को क्रेन की सहायता से निकाला जा चुका है। हादसा रौंग साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ है। जिसके कारण बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

 

 

 

सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार एवं खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !