Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डमी फर्मों के माध्यम से पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के आरोप में राजेश अग्रवाल गिर*फ्तार

जयपुर: वाणिज्य कर विभाग के वृत-सी, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर ने राजेश अग्रवाल पुत्र केशर देव अग्रवाल निवासी जयपुर को डमी फर्म खोलकर मिथ्या आगत कर का लाभ लिये जाने एवं फे*क इनवॉइस के माध्यम से मिथ्या आगत कर पास ऑन करवाने के आरोप में  गिर*फ्तार किया है। राजेश अग्रवाल ने स्वयं के नाम पर पंजीकृत फर्म ऑटो जंक्शन के अतिरिक्त परिवारजनों के नाम पर संचालित फर्मों में एक लिमिटेड कम्पनी के ऐप पर ओएलएक्स, कार देखो आदि वेबसाइट पर बिक्री हेतु डाली गयी कारों, आरटीओ एजेंटों के माध्यम से बिकी हुई कारों अथवा रास्ते में चलती हुई कारों की डिटेल विभिन्न बिजनेस लॉगिन आई.डी बनाकर अपलोड़ कर दी जाती थी।
Buying and selling used cars Commercial Tax Department Jaipur News 27 March 25
जिसके एवज में कमीशन प्राप्त किया कर मिथ्या आगत कर का लाभ पहुंचाया एवं कमीशन प्राप्त किया कर करापवंचन किया। इसके अतिरिक्त उसने उसकी फर्म में कार्यरत जरूरतमंद व्यक्तियों/कार्मिकों को लोन इत्यादि दिलवाने का लालच देकर उनके आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का दुरूपयोग कर वस्तु एवं सेवा कर के अन्तर्गत डमी फर्म बना कर मिथ्या आगत कर का लाभ पहुंचा कर कमीशन प्राप्त किया। राजेश अग्रवाल इन डमी फर्मों के खातों का संचालन भी खुद ही करता था।
इन डमी फर्मों के खातों में प्राप्त कमीशन की राशि को राजेश अग्रवाल स्वयं अथवा परिवारजनों के खातों में स्थानान्तरित कर देता था। अद्यतन जांच के अनुसार राजेश अग्रवाल ने परिवारजनों एवं अन्य डमी फर्मों के माध्यम से लगभग 86 करोड़ रूपये से अधिक के फेक इनवॉइस प्राप्त किये एवं 15.54 करोड़ रूपये का मिथ्या आगत कर क्लेम किया तथा बाद में लगभग 92 करोड़ से अधिक के फेक इनवॉइस के माध्यम से 16.65 करोड़ रूपये कर राशि को पास ऑन भी किया।
इन मामलों में करोड़ों रूपये की राजस्व हानि उजागर होने की संभावना है। अद्यतन जांच के बाद मुख्य आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित ने आरजीएसटी/सीजीएसटी अधिनियम-2017 की धारा 69 के अन्तर्गत स्वीकृति आदेश जारी किया। इसके बाद जयदेव सी.एस, विशेष आयुक्त (प्रवर्तन) के मार्गदर्शन एवं शिशुपाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर के पर्यवेक्षण में संयुक्त आयुक्त छवि कुन्तल के नेतृत्व में सहायक आयुक्त हिमांशु शर्मा द्वारा राजेश अग्रवाल को 25 मार्च को गिर*फ्तार किया गया। सहायक आयुक्त उमेश कुमार सोनी, राज्य कर अधिकारी रामस्वरूप यादव, आलोक जैमन, गौरव शर्मा, सौम पचौरी, जीतराम गुर्जर एवं राजकुमार यादव टीम में शामिल रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !