Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पंचायतीराज संस्थाओं में 31 अगस्त तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव कार्यक्रम घोषित

राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर राज्य की पंचायतीराज संस्थाओं में 31 अगस्त, 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य के लिए 5, पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत मलारना डूंगर में वार्ड पंच के लिए 12 एवं पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत बहरावंडाखुर्द में वार्ड पंच के लिए 7 पदों पर उपचुनाव होंगे।

 

By-election program announced for posts vacant due to various reasons in Panchayati Raj institutions till 31st August

 

पंचायत समिति सदस्यों के लिए:- जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अन्तर्गत 26 दिसम्बर, 2023 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 1 जनवरी, 2024 को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा 2 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से 3 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे तथा 4 जनवरी को चुनाव प्रतिकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी होगा। वहीं 10 जनवरी, 2024 को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना 11 जनवरी को प्रातः 9 बजे से पंचायत समिति मुख्यालय में होगी।

 

सरपंच एवं पंच के लिए उपचुनाव:- जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 23 सपठित 56 के अन्तर्गत 26 दिसम्बर, 2023 को निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जाएगी तथा 3 जनवरी, 2024 को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 3 जनवरी को प्रातः 10 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि अंतिम तिथि 3 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 3 जनवरी को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद, 10 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत समिति मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसी प्रकार उपसरपंच के लिए बैठक का नोटिस 11 जनवरी 2024 को जारी किया जायेगा तथा बैठक प्रातः 10 बजे से आरंभ होगी। नाम निर्देशन पत्र 11 बजे तक प्रस्तुत किये जायेंगें तथा उनकी संवीक्षा 11ः30 बजे तक की जाएगी। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची 11ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तैयार कर चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। आवश्यक होने पर मतदान दोहपर 12 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक होगा तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। उपचुनाव कार्यक्रम की घोषण के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो जाएंगे, जो चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !