Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मतदाता सूची में ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता 1 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने का कार्य प्रारंभ होगा। साथ ही, अर्हता तिथि 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिक भी नाम जोड़ने के लिए प्रारुप प्रकाशन की तिथि से अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। आमजन वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप, बीएलओ एप और निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Get your name added to the voter list like this

 

इसके साथ ही, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7 भरना होगा। प्रविष्टियों में संशोधन, निवास स्थानांतरण, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र और विशेष योग्यजन संबंधी चिन्हीकरण के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रपत्र-8 का उपयोग कर मतदाता प्रविष्टि के साथ अपना यूनिक मोबाइल नंबर भी मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकते हैं। ऐसे मतदाता जिनके यूनिक मोबाइल नंबर मतदाता सूची में पंजीकृत हैं वे विभाग की ई-सेवाओं का उपयोग करने के साथ ही ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !