Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड : दो आरोपियों पर सर्वाधिक 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दो आरोपियों पर सर्वाधिक पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आज गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं।

 

Sukhdev Singh Gogamedi murder case- Highest reward of Rs 5 lakh each announced on two accused

 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आरोपी रोहित सिंह राठौड़ पुत्र गिरधर सिंह गांव जूसरिया थाना मकराना, नागौर हाल चांद बिहारी जसवन्त नगर, जयपुर एवं नितिन फौजी पुत्र कृष्ण जाट निवासी गांव डूंगराजाट, पुलिस थाना सदर जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा के खिलाफ  बहुचर्चित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकाण्ड मामला पुलिस थाना श्यामनगर, जयपुर दक्षिण में दर्ज है। दोनों आरोपी अपनी उपस्थिति छुपाते हुए फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिये आस पास के जिलों व राज्यों में सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई, परन्तु फरार आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। अतः जो कोई भी इन दोनों आरोपियों के बारे में सही सूचना देगा, उसे प्रत्येक के लिए नगद 5 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !