जयपुर: नगर निकायों में 31 जनवरी, 2025 तक रिक्त हुए पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव करवाए जाने की घोषणा की गई थी। जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आस्थगित किया गया है।
राज्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नलिनी कठोतिया ने बताया कि नगरीय निकायों के रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी। वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर एवं जन धन को किसी प्रकार की क्षति व नुकसान न हो, को ध्यान में रखते हुए उक्त उपचुनाव कार्यक्रम को आस्थगित किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
