Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सौलर कनेक्शनों के रजिस्ट्रेशन के लिए गांवों में लगेंगे शिविर

सवाई माधोपुर: भारत सरकार द्वारा आदर्श सौर ग्राम योजना विशेष रूप से गांव के विकास पर केन्द्रित है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में एक मॉडल सौलर ग्राम बनाना है। अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बी.एल. मीना ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा सवाई माधोपुर जिले के 11 गांव चिन्हित किए गए है।

 

Camps will be organized in villages for registration of solar connections in sawai madhopur

 

 

जिनमें मलारना चौड़, मलारना डूंगर, पिपलदा, शिवाड़, सारसोप, भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, कुस्तला, सूरवाल, खिलचीपुर एवं छाण शामिल है। उन्होंने सभी सहायक अभियंताओं को आदेश जारी कर उनके अधीनस्थ चिन्हित गांवों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक सौलर कनेक्शनों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को मलारना चौड़, पिपलदा, शिवाड़, सारसोप, सूरवाल एवं छाण में, 19 अगस्त को मलारना डूंगर एवं खिलचीपुर में, 21 अगस्त को भगवतगढ़ एवं चौथ का बरवाड़ा में तथा 22 अगस्त को कुस्तला में संबंधित कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक शिविर आयोजित कर सौलर कनेक्शनों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि शिविरों में सभी सहायक अभियंता संबंधित सरपंच, सौलर वेन्डर, ग्राम सेवक एवं फीडर इंचार्जों की आवश्यक रूप से उपस्थित सुनिश्चित करें। साथ ही चिन्हित गांवों में अधिक से अधिक सौलर संयंत्र स्थापित करवाने के लिए लोगों में जागरूक करें और रजिस्ट्रेशन की सूचना वृत कन्ट्रोल रूम में दर्ज करवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !