बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता केन्द्र सवाई माधोपुर, प्रधान कार्यालय अजमेर, क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा वित्तीय चौपाल का आयोजन कर जानकारी दी।
चौपाल में मुद्रा रथ में उपलब्ध एटीएम मशीन के माध्यम से बरनाला, लिवाली, पीपलवाड़ा, आलनपुर मानटाउन, शिशोलाव, बौंली, कोड्याई एवं भाड़ौती क्षेत्र के गांवों में कार्ड धारकों को एटीएम संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनधन, भामाशाह योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जैविक खेती, शिक्षा व आवास ऋण की जानकारी भी प्रदान की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
