बहरावंडा कलां के तत्कालीन थाना अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहरावंडा कलां के तत्कालीन थाना अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित बद्री गुर्जर ने अदालती इस्तगासे के जरिये दर्ज करवाया मुकदमा, विवाहिता को भगाने के मामले में पीड़ित का लिखा था नाम, मामले में से नाम हटाने में एसएचओ द्वारा पीड़ित से एक लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप, पैसे नहीं देने पर मारपीट कर 4 दिन तक जबरदस्ती थाने में बैठाने का लगाया आरोप, 25 जुलाई से 29 जुलाई 2020 की बताई जा रही हैं घटना, पैसे लेने के लिए पीड़ित के घर जाकर पत्नी से भी मारपीट का लगाया आरोप, एसएचओ को 90 हजार रुपये देने के बाद ही पीड़ित को छोड़ने का लगाया आरोप, विनोद कुमार है बहरावंडा कलां के तत्कालीन थाना अधिकारी, वर्तमान में खंडार थाना अधिकारी के पद पर नियुक्त है विनोद कुमार, एससी-एसटी सेल डीएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया कर रही है मामले की जांच
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया